Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भI.N.D.I.A गठबंधन ने निकाला विरोध न्याय मार्च

I.N.D.I.A गठबंधन ने निकाला विरोध न्याय मार्च

RANCHI : I.N.D.I.A गठबंधन दल के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी रांची के शहीद चौक से लेकर राज भवन तक पूरे देश भर में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर दम नात्मक रवैया को लेकर विरोध न्याय मार्च निकाला गया. मार्च में महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल रही. अपनी-अपनी पार्टी के बैनर झंडा सहित विरोध के स्लोगन की तक्तियां लेकर राज भवन के समीप पहुंचकर संयुक्त मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.  यह आक्रोश मार्च केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रहा.

आक्रोश मार्च में शामिल कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की जिस प्रकार से केंद्रीय सदन में हिटलर शाही की नीति चल रही है और जन भावनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है ऐसा हम कदापि नहीं होने देंगे और जन-जन तक इसको लेकर आवाज बुलंद करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular