Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भजुंगुर पंचायत में बना रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र में भारी लापरवाही जांच करने...

जुंगुर पंचायत में बना रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र में भारी लापरवाही जांच करने पहुंचे जिला अध्यक्ष

मनिका : जुंगुर पंचायत अंतर्गत स्थित टोंगरी टोला में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में भारी लापरवाही करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है | ग्रामीणों के शिकायत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष छोटू राजा योजना स्थल पर जांच करने पहुंचे। मौके पर जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि संवेदक घटिया पदार्थ का प्रयोग कर मोटी रकम डकारने की फिराक में है इसी शिकायत पर योजना स्थल में देखने से साफ प्रतीत हुआ कि पूरे भवन निर्माण में लोकल छड़ कामधेनु,सिस्कॉन और नॉन ग्रेट सीमेंट का उपयोग एवं लाल पेटी ईंट का लगाया जा रहा है | दिखावा के लिए केवल कहीं कहीं ब्रांडेड पदार्थ का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में बिल्डिंग को जो गुणवत्ता मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पाया है इस संबंध में मैंने जिला के उच्च अधिकारियों व जेई को भी अवगत कराया है उच्च अधिकारियों एवं जेई ने जांच कर संवेदक के ऊपर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर योजना निर्माण का जांच नहीं होता है तो सांसद सुनील कुमार को भवन निर्माण में लापरवाही के सभी बिंदुओं से अवगत करवाकर योजना निर्माण की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए तरह-तरह की कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण करवा रही है तो इधर संवेदक योजना में लिपापोती करने में लगे हुए हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमारे क्षेत्र में बन रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन गरीबों के कल्याण के लिए है इसलिए इसका निर्माण पूरी मजबूती के साथ होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular