गिरिडीह : शहर के मेट्रोस गली स्थित भाजपा नेत्री शालिनी बेसिकियार के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास को लेकर प्रेस वार्ता आहूत की गई। दो दिवसीय प्रवास के लिए जम्मूकश्मीर के प्रदेश उपाध्यक्ष वैष्णो देवी झारखंड की धरती गिरिडीह पर पहुंची है। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैष्णो देवी ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास को लेकर झारखंड की धरती गिरिडीह पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान मोटा अनाज नए मतदाताओं के साथ सम्मेलन उज्ज्वला योजना से लाभान्वित दीदियों से संवाद केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ ले रही महिलाओं से संवाद एवं अन्य कार्यक्रम किया जाना है। वैष्णो देवी ने पत्रकारों से अपनी बातों को साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर उतरी है और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इसका सत प्रतिशत लाभ मिला है उन्होंने कहीं की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। नारी शक्ति को मजबूत करने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किए हैं। महिलाओं के हित के लिए प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसे कई महत्वपूर्ण योजना चला कर महिलाओं को लाभ देने का काम किए हैं। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में महिलाएं और आम लोग काफी खुश है और आराम की जिंदगी जी रहे है। उन्होंने कही की भाजपा के इस कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुझे जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है इसके लिए मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ गिरिडीह प्रमंडलीय प्रभारी रितुरानी सिंह,भाजपा नेत्री शालिनी वैशिकियार, पूर्व अध्यक्ष संजू देवी ,वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा सिन्हा,महामंत्री उषा कुमारी उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक मंत्री,मीना गुप्ता ,सोशल मीडिया प्रभारी अंजना मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, महामंत्री सुभाष सिंहा, चुन्नुकांत, ई ,विनय सिंह ,संजय सिंह ,दिलीप वर्मा, संजीत सिंह पप्पू, प्रकाश दास एवं अन्य भाजपाई मौजूद थे।