Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भमनिका: सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

मनिका: सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

मनिका (लातेहार) मनिका: भारतीय जनता युवा मोर्चा मनिका मंडल अध्यक्ष अंकित राज की अध्यक्षता में दिन मंगलवार को सशक्तिकरण अभियान के नियमित पंचायत स्तरीय से लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक की गई।

मौके पर मंडल युवा अध्यक्ष अंकित राज ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बुथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही यह इस प्रकार के कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी की अंतर्गत बुथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला मंडल और बुथ को सशक्त बनाने की पूर्ण राजनीतिक तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूरा विश्वास है कि भाजपा 2024 के आम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। मौके पर मंडल के प्रभारी अजय प्रसाद इस कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री चंदन गुप्ता किया।

मौके पर शिंजो पंचायत की मुखिया निर्मला देवी, संतोष यादव, मुखिया पति सहायक सिंह, विजय सिंह, विजय सिंह, राजकुमार सिंह, परमेश्वर सिंह, योगेंद्र सिंह, दिलीप यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular