Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भठंड को लेकर चिड़िया घर में बरती जा रही सतर्कता

ठंड को लेकर चिड़िया घर में बरती जा रही सतर्कता

बोकारो : ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी होते ही अब बोकारो में ठंढ़ से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था जगह जगह की जा रही है. ठंढ़ के चलते आम इंसान तो क्या अब जानवर भी परेशान दिखाई देने लगे है.

बोकारो के नेहरू पार्क जैविक उद्यान में जंगली जानवर भी ठंढ की चपेट में है जहां ठंढ से बचाव के लिए पार्क के प्रबंधक के द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है साथ ही जानवरो को बैठने की जगह पर बिचाली दिया गया है. जिससे ठंढ से बचाव हो सके साथ ही तेंदुआ के बाढ़ में हिटर लगाया गया है.

बताते चले की बोकारो में लगातार ठंढ पड़ रही है ओर देर रात तक न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है और पारा 6 डिग्री तक पहुंच जा रही है. ऐसे में जु प्रबंधक का कहना है की जंगली जानवर जो पार्क में है उसकी उचित व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड से जानवर भी परेशान हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular