Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची के नगर पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित की

रांची के नगर पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित की

रांची : रांची पुलिस ने तुपुदाना इलाके में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पिछले दिनों एक दिसंबर को भैयाराम मिंज उर्फ चरकू की पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गई थी। रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मृतक के भतीजे ने ही अपने चाचा की पत्थर से कुचकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि महेश मिंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सिटी एसपी ने बताया कि महेश मिंज के घर से खून के धब्बे वाले कपड़े भी बरामद हुए हैं। सिटी एसपी ने बताया कि हत्या के वक्त महेश ने उन्ही कपड़ों को पहना था। सिटी एसपी ने बताया कि महेश मिंस अपने चाचा की हत्या करने के बाद  पुलिस अनुसंधान के दौरान भी मौजूद था। बाद में वह घर छोड़कर भाग निकला था। महेश मिंज की गिरफ्तारी में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी और तुपुदाना थाना प्रभारी ने सराहनीय कार्य किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular