गिरिडीह : राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एहतेशामुल मिर्जा बुधवार को गिरिडीह पहुंचे, इस दौरान इन्होंने स्टेशन रोड स्थित सकीना मैरिज हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
इसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी की किसी कारणवश कुछ आरोप लगाकर प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त नौशाद अहमद चांद को हटा दिया गया था। लेकिन मैं जब इस मामले की जांच पड़ताल किया तो किसी प्रकार की कोई कमियां नहीं पाई गई और ना ही आरोप। इसके बाद हमने एक प्रति जारी किए है की नौशाद अहमद चांद राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र रवानी ने प्रदेश महासचिव पद से हटाने की बात कही थी। इसके बाद मैंने जांच पड़ताल किया तो ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। नौशाद अहमद चांद अपने प्रदेश महासचिव के पद पर बने रहेंगे। उन्होंने बातों बातों में कहा कि आगे कोई बढ़ता है तो उसे नीचे गिराने का प्रयास किया जाता है। लेकिन ट्रस्ट के अंदर रहकर ऐसा किसी को करने नहीं दिया जाएगा।
25 दिसंबर को रांची विधानसभा में आयोजित समीक्षा बैठक में इन मामलों की समीक्षा की जाएगी। बता दें कि बीते कल राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के लेटर पैड पर नौशाद अहमद चांद को प्रदेश महासचिव के पद से मुक्त करने की एक रिलीज जारी हुई थी। मौके पर प्रदेश महासचिव नौशाद अहमद चांद, राष्ट्रीय मानवाधिकार के जामताड़ा जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार स्वर्णकार मंडल अध्यक्ष मोहम्मद इलियास नगर अध्यक्ष सरफराज चांद नगर उपाध्यक्ष कैश राजा गुफरान यूनुस खान अशफाक खान बाबू भाई टिंकू खान चांद रशीद समेत कई सदस्य मौजूद थे।
