Saturday, July 18, 2026
Homeखबर स्तम्भघरेलू शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद बढ़ा दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी ने...

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद बढ़ा दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया ओपनिंग का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद दबाव का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ हुई।

सेंसेक्स ने पहली बार 70 हजार अंक के ऊपर और निफ्टी ने 21 हजार अंक के ऊपर से कारोबार की शुरुआत की। हालांकि शुरुआती कारोबार में ही मुनाफावसूली का दबाव बन जाने के कारण इन दोनों सूचकांक की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ नजर आ रहा है। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एचडीएफसी लाइफ, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और टीसीएस के शेयर 2.38 प्रतिशत से लेकर 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, बीपीसीएल, लार्सन एंड टुब्रो, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल और कोल इंडिया के शेयर 3.39 प्रतिशत से लेकर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular