Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भमानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

गिरिडीह : मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागो फाउंडेशन, क्राई कोलकाता के सहयोग से बाल विवाह, बाल मजदूरी,बाल व्यापार एवं बाल यौन शोषण जैसी समस्याओं के कानूनी जानकारी एवं सहायता के लिए जिला बार एसोसिएशन, गिरिडीह के पदाधिकारी,पारा लीगल , अधिवक्ता एवं संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित  करने हेतू 10 दिसम्बर 2023 DLSA, मीटिंग हॉल ,सिविल कोर्ट, गिरिडीह में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था सचिव बैद्यनाथ ने कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के बारे में संविधान में प्रदत  मौलिक एवं मानव अधिकार के लिए सभी को जागरूक करना अधिकार दिलाना व सुरक्षित करना, संघर्ष करना एवं वंचित समुदाय को आर्थिक मदद करना, जाति, लिंग, भेद भाव, धर्म का सुरक्षा प्रदान करना। मानव अधिकार संयुक्त राष्ट्र संघ में मानव अधिकार की स्थापना वर्ष 1948में आर्थिक एवं सामाजिक परिसद की एक कार्यात्मक समिति की रूप में की थी , जिसका मुख्य कार्य प्रतिवेदन तैयार करना, अधिकारों के अंतराष्ट्रीय बिल ,नागरिक स्वतंत्रता,सामाजिक स्वतंत्रता,महिलाओं की दशा दिशा पर मानव अधिकार द्वारा कार्य किया जाना। उन्होंने यह भी कहा कि समुदाय के बीच बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी की समस्या बढ़ रही है इसके साथ साथ मानव का जो अधिकार  है उसका हनन हो रहा है ,गिरिडीह जिला बाल विवाह में तीसरा स्थान पर है,  इसको कम करने के लिए समुदाय स्तर पर जागरूकता लाने की आवस्यकता है, जरूरत पड़ने पर कानून की सहारा ली जा सकती है।

बार एसोसिएशन के सचिव चुनुकान्त ने कहा कि सुरक्षा के देरिष्टिकोन से कानून हमें सुरक्षा प्रदान करती है लेकिन समाज में जो समस्या है इसकी खिलाफ जान मानस को जागरूक करने की आवश्कता है कि छोटे छोटे समस्या को समाधान के लिए तत्पर रहे। इसके बाद समाज बदलाव की ओर होगा।

अधिवक्ता विपिन कुमार यादव ने कहा कि संविधान में मानवाधिकार प्रदत है। हमें समाज में मौलिक अधिकार देता है इसके साथ साथ जाति, रंग,भेद भाव, धर्म का सुरक्षा प्रदान करता है। इसको लेकर समाज मे अगर समानता सामंजस की आवश्कता है। समुदाय स्तर पर विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन हो रही है, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, योन शोषण, महिला हिंसा इसके खिलाफ कानून का सहारा लेना पड़ेगा। समुदाय स्तर पर सगंठन है उसको और मजबूत करने की जरूरत है। इस समस्या को लेकर बार एसोसिएशन तत्पर है।

किशोरी समूह कोवाड़, गिरिडीह की अध्यक्ष आशा कुमारी ने कहा कि संस्था पिछले कई वषों से बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण रोकथाम पर कार्य कर रही है। समूह के द्वारा इन समस्याओं को रोकने के लिए नियमित बैठक एवं अभिभावक को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है जिससे इस गाँव में बाल विवाह, बाल मजदूरी से मुक्त है। किशोरियों की उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु संस्था सहयोग एवं नियमित काउंसिलिंग कर रही है।

इस कार्यक्रम में कुल 28 किशोरी समूह के पदाधिकारी गण, अधिवक्ता, संस्था कर्मी एवं ग्रामीण लोग सामिल रहा।

अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular