गिरिडीह : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से आईटी रेड में निकला 300 करोड़ नगद ने हेमंत सरकार और प्रदेश कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है। तो अब भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ हेमंत सरकार पर बरस रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा के जिला कार्यलाय में गिरिडीह भाजपा ने प्रेसवार्ता किया। इस दौरान जमुआ विधायक केदार हाजरा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साव के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने प्रेसवार्ता कर धीरज साहू और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। और कहा की रविवार को गिरिडीह भाजपा शहर में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करेगी। जिसमे हजारों की संख्या भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा की कांग्रेस का इतिहास ही देश में घोटाला का रहा है। क्योंकि कांग्रेस को जब मोका मिला तब इसने देश में घोटाले का कीर्तिमान बनाया। जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा की राज्यसभा सांसद धीरज साहू के दर्जन भर ठिकाने से बरामद तीन सौ करोड़ नगद इसकी बानगी है। अभी आईटी की कारवाई जारी है तो तय है और नगद मिलें। लेकिन हैरानी की बात है सीएम हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस के सारे नेताओ के साथ नए गठबंधन के नेता भी धीरज साहू के मामले में मुंह बंद किए हुए है। जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा नेशनल हेराल्ड मामले में ही 725 करोड़ का घोटाला हुआ, और इसमें सोनिया और राहुल गांधी दोनो जमानत पर है। इसे साफ तौर पर साबित होता है कांग्रेस जिसे अपना सहयोगी बनाती हैं उसे भी भ्रष्टाचार बना देती है। हेमंत सरकार को तो तुरंत धीरज साहू मामले में इस्तीफा देना चाहिए। क्योंकि वो खामोश है तो ये संकेत मिल रहा है सीएम हेमंत सोरेन का भी नगद इसी आईटी के रेड में बरामद हुआ है। हेमंत सोरेन और धीरज साहू के बालू, जमीन, कोयला और शराब के काले कारनामे के पैसे कैसे निकल रहे है ये आईटी रेड में दिख रहा है।
इधर प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता सुरेश साव ने बताया की 300 करोड़ नगद बरामद होने के बाद हेमंत सरकार के गरीबों वाले सरकार का दावा का सच सामने आया हैं। क्योंकि हर रोज धनबाद, गिरिडीह से करोड़ों रुपए हेमंत सरकार के पास जा रहे है। हेमंत सरकार के गिरिडीह के नुमाइंदे ही हेमंत सोरेन के पास करोड़ों रुपए हर माह भेजते है। ऐसे में हेमंत सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इधर प्रेसवार्ता में भाजपा नेता नुनु लाल मरांडी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा,हरबिंद्र सिंह बघा,विनय सिंह,जिला मीडिया प्रभारी कामेश्वर पासवान,भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार,जिप अध्यक्ष मुनिया देवी,समेत कई नेता शामिल थे।