Thursday, September 10, 2026
Homeखबर स्तम्भ23 July History: चंद्रशेखर आज़ाद के जन्म से लेकर आकाशवाणी तक, जानिए...

23 July History: चंद्रशेखर आज़ाद के जन्म से लेकर आकाशवाणी तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

23 July History : 23 जुलाई इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इस दिन भारत में मुगल शासन की पुनर्स्थापना से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन के दो महानायक, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आज़ाद के जन्म से जुड़ा हुआ है।

समयऔर कैलेंडर

भारतीय इतिहास की प्रमुख घटनाएं

1555 – सिकंदर सूरी को हराने के बाद मुगल सम्राट हुमायूं ने दिल्ली पर दोबारा अधिकार किया।

1856 – राष्ट्रवादी नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।

1898 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार और ज्ञानपीठ सम्मानित ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म हुआ।

1906 – महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ।

1927 – आज ही के दिन 1927 में भारत की रेडियो प्रसारण सेवा की शुरुआत ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी’ के नाम से हुई। यही सेवा आगे चलकर ‘आकाशवाणी’ बनी। मुंबई से नियमित रेडियो प्रसारण सेवा की शुरुआत हुई।

1932 – भारतीय सिनेमा के अग्रणी अभिनेता और निर्देशक महमूद का निधन हुआ।

1993 – छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन हुआ।

2012 – आज़ाद हिंद फौज की अधिकारी और समाजसेविका कैप्टन लक्ष्मी सहगल का निधन हुआ।

2016 – विश्व प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार एस. एच. रज़ा का निधन हुआ।

विश्व इतिहास की अहम घटनाएं

1829 – अमेरिकी आविष्कारक विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ मशीन का पेटेंट कराया, जिसने आगे चलकर टाइपराइटर के विकास का मार्ग प्रशस्त किया।

1877 – हवाई में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन बिछाई गई।

1881 – विश्व के सबसे पुराने  खेल महासंघ इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन (FIG) की स्थापना हुई।

1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बेची।

1920 – ब्रिटेन ने पूर्वी अफ्रीका को आधिकारिक रूप से अपना उपनिवेश घोषित किया।

1974 – ग्रीस में सैन्य शासन का अंत हुआ और लोकतांत्रिक सरकार की वापसी हुई।

2001 – मेगावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2005 – मिस्र के शर्म-अल-शेख में हुए बम धमाकों में 88 लोगों की मौत हुई।

2012 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 100 से अधिक लोगों की जान गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular