झारखंड में पहला स्थान, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन
Highlights:
👉 सुदीप प्रधान ने SSC CGL में AIR 136 हासिल की
👉 झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया
👉 इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर चयन
👉 गिरिडीह कॉलेज के छात्र और NCC कैडेट हैं सुदीप
👉 क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

विस्तार
गिरिडीह जिले के भोरंडीहा स्थित बंगाली टोला निवासी और गिरिडीह कॉलेज के छात्र सुदीप प्रधान ने SSC CGL परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 136 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने झारखंड राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है।
सुदीप प्रधान का चयन इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद के लिए हुआ है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस सफलता पर गिरिडीह कॉलेज परिवार और स्थानीय लोगों ने गर्व व्यक्त किया है।
इस मौके पर एनसीसी सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी और वार्ड पार्षद समीर दीप ने सुदीप के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुदीप की इस उपलब्धि में उनके पिता संजीत प्रधान और माता रिंकू प्रधान का विशेष योगदान रहा है।
प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि सुदीप की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। वहीं सुदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश गुप्ता, आशीष चंद्रवंशी, बॉबी वर्मा और सुमित प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
