साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस
हाइलाइट्स:
👉 नारोटांड़ जंगल से महिला का अधजला शव बरामद
👉 हत्या कर शव जलाने की आशंका
👉 इलाके में फैली सनसनी, मौके पर जुटी भीड़
👉 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
👉 पहचान और हत्या के कारणों की पड़ताल जारी
विस्तार:
गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल शव की पहचान कराने में जुटी है।
प्राथमिक तौर पर शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाने की कोशिश की गई है। अनुमान है कि घटना एक-दो दिन पहले की हो सकती है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला कौन थी और उसकी हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
