Tuesday, April 7, 2026
Homeखबर स्तम्भ‘रामायण’ में कुणाल कपूर की एंट्री, इंद्र देव के रोल में दिखेंगे;...

‘रामायण’ में कुणाल कपूर की एंट्री, इंद्र देव के रोल में दिखेंगे; बच्चन परिवार से है खास रिश्ता

नितेश तिवारी की मेगा फिल्म में इंद्र और रावण के बीच दिखेगा भव्य एक्शन

Highlights:

👉 ‘रामायण’ में कुणाल कपूर की एंट्री
👉 इंद्र देव की भूमिका में आएंगे नजर
👉 यश के रावण से होगा आमना-सामना
👉 रणबीर कपूर और साई पल्लवी पहले से जुड़े
👉 फिल्म में VFX और एक्शन पर खास फोकस

विस्तार:

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट में अब अभिनेता कुणाल कपूर की एंट्री हो गई है। खबरों के मुताबिक, कुणाल कपूर फिल्म में देवताओं के राजा इंद्र की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहानी में उनका सामना रावण के किरदार में नजर आ रहे यश से होगा, जिसे फिल्म का एक भव्य और अहम एक्शन सीक्वेंस माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल कपूर फिल्म में देवताओं के राजा इंद्र की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहानी में उनका आमना-सामना रावण बने यश से होगा, जिसे फिल्म का एक भव्य और अहम एक्शन सीक्वेंस माना जा रहा है। यह सीन फिल्म के पहले भाग का बड़ा आकर्षण बन सकता है।

फिल्म पहले से ही अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है, जहां रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कई और बड़े कलाकार भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं, जिससे फिल्म का स्केल और भी बड़ा हो गया है।

कुणाल कपूर की एंट्री इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उनका बच्चन परिवार से सीधा संबंध है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना से शादी की है, इस नाते वे अमिताभ बच्चन के भतीजे-दामाद हैं। ऐसे में उनका इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना दर्शकों के बीच अलग ही उत्सुकता पैदा कर रहा है।

हाल ही में फिल्म का टीज़र भी सामने आया था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब जैसे-जैसे फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं, यह साफ होता जा रहा है कि ‘रामायण’ को बेहद भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें कहानी, विजुअल और एक्शन—तीनों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है और अब सभी को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular