रांची- लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण ट्रेन संख्या 12366 रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 अप्रैल 2026 को यह ट्रेन रांची स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह अपने नए समयानुसार 16:00 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव, अब 16:00 बजे होगी रवाना
RELATED ARTICLES
