Wednesday, March 25, 2026
HomeझारखंडIIM रांची का 15वां दीक्षांत समारोह 28 मार्च को, मुख्य अतिथि होंगे...

IIM रांची का 15वां दीक्षांत समारोह 28 मार्च को, मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

पुंदाग कैंपस में होगा आयोजन, VR केस रिपोजिटरी लॉन्च कर रचेगा इतिहास

Highlights:

👉 IIM रांची का 15वां दीक्षांत समारोह 28 मार्च को
👉 उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि
👉 कई केंद्रीय व राज्य स्तरीय दिग्गज होंगे शामिल
👉 देश का पहला VR केस रिपोजिटरी लॉन्च करेगा IIM रांची
👉 प्रबंधन शिक्षा को और व्यावहारिक बनाने की पहल

विस्तार:

रांची के पुंदाग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में 28 मार्च को 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरि नारायण सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, टाटा ट्रस्ट के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा और यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क के प्रोवोस्ट प्रोफेसर लिंडसे समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

प्रेस वार्ता में दी जानकारी:
कार्यक्रम को लेकर आईआईएम रांची के प्रोफेसर एवं डीन (एकेडमी) तनुश्री दत्ता, प्रोफेसर कुशाग्र शरण और प्रोफेसर तुहीनसेन गुप्ता ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

VR केस रिपोजिटरी की अनोखी पहल:
आईआईएम रांची देश का पहला बी-स्कूल बनने जा रहा है, जहां वर्चुअल रियलिटी (VR) आधारित केस रिपोजिटरी तैयार की गई है। इस पहल का उद्देश्य प्रबंधन शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, रोचक और परिस्थिति-आधारित बनाना है। इस नई तकनीक के जरिए छात्र वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और निर्णय लेने की क्षमता विकसित कर सकेंगे।

मुख्य अतिथि करेंगे लॉन्च:
दीक्षांत समारोह के दिन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा इस VR केस रिपोजिटरी का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है। इस आयोजन को लेकर संस्थान में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इसे एक बड़े शैक्षणिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular