बेको पेट्रोल पंप के पास हादसा, तीन लोग घायल; समय रहते नियंत्रित हुआ वाहन
Highlights
- ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुआ ट्रेलर
- कार और दो बाइक को मारी टक्कर
- पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक से टकराकर रुका
- चालक समेत तीन लोग घायल
- चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
विस्तार
गिरिडीह। जिले के बगोदर स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया।घटना बेको पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है।
अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी कई वाहनों को टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
- ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया
- इसके बाद वह सड़क पर चल रहे वाहनों से टकराने लगा
- पहले एक कार और दो बाइक को टक्कर मारी
- फिर आगे बढ़ते हुए पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक से टकराकर रुका
तीन लोग घायल
इस हादसे में ट्रेलर चालक समेत कुल तीन लोग घायल हुए | स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया |घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर चालक ने हालात को संभालने की पूरी कोशिश की।वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया |पेट्रोल पंप और भीड़भाड़ वाली जगह से बचाया, अगर ट्रेलर पेट्रोल पंप में घुस जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया तथा यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

