Monday, March 23, 2026
Homeखबर स्तम्भहंटरगंज में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, संस्कृति और एकता का दिया संदेश

हंटरगंज में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, संस्कृति और एकता का दिया संदेश

हाई स्कूल मैदान में भव्य आयोजन, संत-महात्माओं और हजारों लोगों की रही भागीदारी

Highlights

  • हंटरगंज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
  • संत-महात्मा और राष्ट्रीय विचारकों की रही उपस्थिति
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति गीतों ने बांधा समां
  • सनातन धर्म और एकता पर वक्ताओं ने दिया जोर
  • हजारों लोगों की रही भागीदारी

विस्तार

हंटरगंज  : प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संत-महात्मा, राष्ट्रीय विचारक एवं विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्वयंसेवकों और लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दिव्यानंद सरस्वती द्वारा माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।मंच संचालन स्वयंसेवक राहुल जी ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं | रासायनिक खाद से धरती के दोहन पर आधारित सांस्कृतिक मंचन हुआ|

भक्ति और संगीत से गूंजा मंच

गायिका शालिनी गुप्ता ने शास्त्रीय अंदाज में प्रस्तुति दी शतीश गुप्ता और सोनिया गुप्ता ने भगवा भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया |गायक देवदर्शी मग्न ने माँ कौलेश्वरी की भक्ति गीत प्रस्तुत किया |

सनातन धर्म और एकता का संदेश

मुख्य वक्ता दीदी प्रज्ञा महालया ने अपने संबोधन में सनातन धर्म आध्यात्मिकता संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख अरुण जी ने हिंदू समाज से एकजुट रहने और अपनी परंपराओं का पालन करने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक आशुतोष जी, जिला प्रचारक संतोष जी, प्रांत मार्ग प्रमुख नित्यानंद उपाध्याय, जिला कार्यवाह पंकज सिंह, बजरंग दल संयोजक भवानी सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन सफल रहा।

 संस्कृति और एकता का संगम

यह सम्मेलन न केवल धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और जागरूकता का संदेश देने का माध्यम भी बना।

RELATED ARTICLES

Most Popular