बिना नोटिस बुलडोजर कार्रवाई का आरोप, कांग्रेस नेता ने कहा-न्याय के लिए कोर्ट जाएंगी
Highlights
- योगेंद्र साव के आवास पर चली बुलडोजर कार्रवाई
- अंबा प्रसाद ने बताया गैरकानूनी और राजनीतिक साजिश
- बिना पूर्व सूचना कार्रवाई का आरोप
- लोकतांत्रिक व्यवस्था पर उठाए सवाल
- न्याय के लिए कोर्ट जाने की दी चेतावनी

विस्तार
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवास को बुलडोजर से ढहाए जाने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कड़ा विरोध जताया है।
“गैरकानूनी और साजिश” का आरोप
अंबा प्रसाद ने प्रशासन की इस कार्रवाई को पूरी तरह गैरकानूनी और राजनीतिक साजिश बताया।उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बुलडोजर चलाकर घर को ध्वस्त कर दिया गया, जो कानून और न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।
लोकतंत्र पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है |प्रशासन का यह कदम मनमाना और अन्यायपूर्ण है |
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा“घर तोड़ा जा सकता है, लेकिन हमारी हिम्मत नहीं तोड़ी जा सकती।”
कोर्ट जाने की चेतावनी
अंबा प्रसाद ने साफ किया कि इस पूरे मामले को लेकर वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी न्याय के लिए लड़ाई जारी रखी जाएगी |
राजनीतिक माहौल गरम
इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष ने इसे सरकार के खिलाफ बड़ा मुद्दा बना लिया है।
