Saturday, March 21, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन की...

गिरिडीह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी भीड़, गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

 Highlights

  • गिरिडीह में श्रद्धा के साथ अदा की गई ईद की नमाज
  • विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में जुटे हजारों अकीदतमंद
  • नमाज के बाद एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
  • देश-दुनिया में अमन-चैन और तरक्की की मांगी गई दुआ
  • प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विस्तार

गिरिडीह : जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर सामूहिक नमाज अदा की।

ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब

शहर के बरवाडीह ईदगाह भण्डारीडीह मोहनपुर बिशनपुर लाइन मस्जिद (बुढ़ियाखाद) कोलडीहा सिकदारडीह तेलोडीह सहित कई स्थानों पर नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली।सफेद कपड़ों और टोपी में लोग खुदा की इबादत में लीन नजर आए।

अमन-चैन की मांगी दुआ

नमाज के दौरान अकीदतमंदों ने देश की तरक्की समाज में शांति खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं।

गले मिलकर दी मुबारकबाद

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद मुबारक कहा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

प्रशासन रहा मुस्तैद

त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर |

सौहार्द की मिसाल

ईद के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जिसने एक बार फिर सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।

RELATED ARTICLES

Most Popular