Thursday, March 5, 2026
Homeभारतराज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी, अभिषेक मनु सिंघवी...

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी, अभिषेक मनु सिंघवी फिर तेलंगाना से मैदान में

छत्तीसगढ़, हरियाणा और तमिलनाडु से भी उम्मीदवार घोषित; 16 मार्च को होगा मतदान

 Highlights

  • कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा की
  • अभिषेक मनु सिंघवी को फिर तेलंगाना से टिकट
  • वेम नरेंद्र रेड्डी को भी तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया
  • छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को मौका
  • हरियाणा से करमवीर सिंह बौध और तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक मैदान में
  • 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान

 विस्तार

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को अपने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील अभिषेक मनु सिंघवी को एक बार फिर तेलंगाना से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने तेलंगाना से ही मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी को भी राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है।

इसके अलावा पार्टी ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौध और तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं एक अन्य सीट से अनुराग शर्मा को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रतिक्रिया

उम्मीदवारी घोषित होने के बाद वेम नरेंद्र रेड्डी ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे आभारी हैं। रेड्डी ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

16 मार्च को होगा मतदान

गौरतलब है कि देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग का कार्यक्रम

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया तय कर दी गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च रखी गई है। इसके बाद 16 मार्च को मतदान और मतगणना दोनों की प्रक्रिया एक ही दिन संपन्न कराई जाएगी, जिसके साथ ही चुनाव परिणाम भी उसी दिन स्पष्ट हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular