नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेशर IED विस्फोट; घायल अधिकारी रांची एयरलिफ्ट
विस्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए IED विस्फोट में CRPF के सहायक कमांडेंट अजय मलिक घायल हो गए हैं।वे कोबरा बटालियन 209 में तैनात बताए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर IED में विस्फोट हो गया।विस्फोट में असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया।
रांची एयरलिफ्ट
घायल अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में कुछ अन्य जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें भी एयरलिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
सुरक्षा अभियान जारी
सारंडा जंगल नक्सल गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
