Tuesday, April 21, 2026
Homeखबर स्तम्भनिकाय चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी का हेमंत सरकार पर हमला, ‘लाख...

निकाय चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी का हेमंत सरकार पर हमला, ‘लाख तिकड़म के बावजूद गठबंधन की हार’

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले – बैलेट पेपर और प्रशासन का हुआ दुरुपयोग, 40 हजार वोट रद्द होने पर उठाए सवाल

विस्तार

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि लाख तिकड़म के बावजूद सत्ता धारी गठबंधन दल को जनता ने नकार दिया है।”

उन्होंने कहा कि चुनाव भले ही गैर-दलीय आधार पर हुए हों, लेकिन भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने उल्लेखनीय जीत हासिल की है।

बैलेट पेपर पर सवाल

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसी भी सूरत में निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती थी और झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव कराए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराया।

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि रांची में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो को हराने के लिए बैलेट पेपर में गड़बड़ी का प्रयास किया गया, जिसके कारण करीब 40 हजार वोट रद्द हुए।

 प्रशासन पर भी आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर और चाईबासा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शुरुआती राउंड में बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अंतिम राउंड में प्रशासन ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी को विजयी प्रमाणपत्र दे दिया।

 जनता का समर्थन बीजेपी के साथ

आदित्य साहू ने कहा कि चुनाव परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि झारखंड की जनता भाजपा की नीतियों और नेतृत्व को पसंद करती है।उन्होंने इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिए अहम संकेत बताया।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular