Sunday, March 1, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची की नई मेयर बनीं रोशनी खलखो, 14,363 वोटों से दर्ज की...

रांची की नई मेयर बनीं रोशनी खलखो, 14,363 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को हराया, जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

विस्तार

रांची नगर निकाय चुनाव 2026 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो ने मेयर पद पर शानदार जीत दर्ज की है।

उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रमा खलखो को 14,363 वोटों के अंतर से पराजित किया। इस जीत के बाद राजधानी रांची में उत्साह का माहौल है।परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शहर में विजय जुलूस निकाला और भव्य उत्सव मनाया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया गया।

रोशनी खलखो का बयान

रोशनी खलखो ने अपनी जीत को रांची की जनता की जीत बताते हुए कहा

“यह जीत रांचीवासियों के भरोसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एवं सुशासन की राजनीति की जीत है। हम शहर के विकास को नई गति देंगे।”

भाजपा नेताओं की मौजूदगी

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेताओं ने रोशनी खलखो को जीत की बधाई दी और इसे झारखंड में भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत राज्य में भाजपा संगठन के लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular