दूसरी बार मिली धमकी से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी
विस्तार
रांची: राजधानी के सिविल कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 6 फरवरी के बाद यह दूसरी बार है जब कोर्ट को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है।
इस बार धमकी भरे ईमेल में RDX के इस्तेमाल का जिक्र किया गया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDDS) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूरे कोर्ट परिसर, वकीलों के चैंबर और पार्किंग क्षेत्र की सघन तलाशी ली गई।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस और साइबर सेल की टीम धमकी भरा ईमेल भेजने वाले के IP एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में चौकसी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
