Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भभूकंप के झटकों से दहला कोलकाता, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता

भूकंप के झटकों से दहला कोलकाता, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता

बांग्लादेश रहा भूकंप का केंद्र, दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

विस्तार

कोलकाता में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे शहर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है।

झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में लोग खुले स्थानों पर एकत्रित हो गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में बताया जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक एजेंसियों की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular