कई नए चेहरे विजयी, वार्ड 5 में नीरा देवी पहले ही निर्विरोध चुनी गई थीं
विस्तार
मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड संख्या 1 से 7 तक के पार्षद पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आधिकारिक रूप से विजेताओं के नाम जारी किए गए।
घोषित परिणाम इस प्रकार हैं:
- वार्ड 1 – मंजू देवी
- वार्ड 2 – सुनील राम
- वार्ड 3 – राहुल कुमार
- वार्ड 4 – बिंदिया देवी
- वार्ड 5 – नीरा देवी (पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित)
- वार्ड 6 – आशना पांडेय
- वार्ड 7 – रीता शुक्ला
वार्ड 5 की प्रत्याशी नीरा देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं, जबकि अन्य वार्डों में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।
नगर निगम के अन्य वार्डों की मतगणना भी जारी है और जल्द ही शेष परिणाम घोषित किए जाएंगे।
