Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, ICSE एग्जाम भी 17 फरवरी...

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, ICSE एग्जाम भी 17 फरवरी से

सुबह 10 बजे के बाद CBSE सेंटर में नहीं मिलेगा प्रवेश, ICSE छात्रों को 10:30 से पहले पहुंचना अनिवार्य

Highlights 

  • CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू
  • ICSE 10वीं परीक्षा भी 17 फरवरी से
  • प्रवेश समय को लेकर सख्त नियम
  • एडमिट कार्ड व स्कूल आईडी अनिवार्य
  • कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित
  • 10वीं परीक्षा अब साल में दो बार
  • Essential Repeat नियम लागू

विस्तार 

रांची| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। वहीं इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं भी आज (17 फरवरी) से प्रारंभ हो रही हैं। दोनों बोर्डों ने परीक्षा समय, प्रवेश नियम और परीक्षा केंद्र गाइडलाइन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा समय और प्रवेश नियम

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा समय और प्रवेश से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीबीएसई के तहत परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा, क्योंकि 10 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे निर्धारित है। वहीं, पटना जिले में सीबीएसई परीक्षाओं के लिए कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूसरी ओर, आईसीएसई बोर्ड के छात्रों को सुबह 10:30 बजे से पहले केंद्र पहुंचना जरूरी होगा, इसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आईसीएसई परीक्षाएं सुबह 11 बजे से शुरू होंगी।

क्या साथ लेकर जाएं छात्र

छात्रों को समय से पहले पहुंचने और जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की सलाह दी गई है।

जरूरी दस्तावेज:

  • एडमिट कार्ड
  • स्कूल आईडी कार्ड
    साथ ही केवल जरूरी स्टेशनरी ही ले जाने को कहा गया है।

पहले दिन की परीक्षाएं

CBSE 10वीं:

  • गणित स्टैंडर्ड
  • गणित बेसिक

CBSE 12वीं:

  • बायोटेक्नोलॉजी

ICSE 10वीं:

  • इंग्लिश

परीक्षा कब तक चलेगी

  • CBSE 10वीं → 10 मार्च तक
  • CBSE 12वीं → 9 अप्रैल तक
  • ICSE 10वीं → 30 मार्च तक

अब साल में दो बार 10वीं परीक्षा

CBSE ने इस वर्ष से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने का निर्णय लिया है। हालांकि पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। पहली परीक्षा नहीं देने वाले छात्र दूसरी परीक्षा के पात्र नहीं होंगे।

क्या है “Essential Repeat” नियम

“Essential Repeat” नियम सीबीएसई परीक्षा प्रणाली से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रावधान है। इसके तहत यदि कोई छात्र पहली मुख्य परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं होता या अनुपस्थित रहता है, तो उसे “Essential Repeat” श्रेणी में रखा जाता है। इस श्रेणी में आने वाले छात्रों को उसी शैक्षणिक वर्ष में आयोजित होने वाली दूसरी या कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलती। ऐसे छात्रों को अनिवार्य रूप से अगले वर्ष दोबारा मुख्य परीक्षा (Annual Exam) में शामिल होना पड़ता है।

कौन दे सकता है सुधार परीक्षा

दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं:

  • पास छात्र (नंबर सुधार हेतु)
  • कंपार्टमेंट छात्र
  • सब्जेक्ट रिप्लेसमेंट छात्र

अधिकतम तीन विषयों में सुधार की अनुमति होगी।

कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित

CBSE ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर लाना प्रतिबंधित है।

यह नियम लागू होगा:

  • गणित
  • भौतिकी
  • रसायन विज्ञान
  • अकाउंटेंसी
  • अन्य विषय

साइंटिफिक कैलकुलेटर भी अनुमति नहीं है। उल्लंघन पर परीक्षा से निष्कासन संभव है।

क्या ले जा सकते हैं परीक्षा हाल में

छात्र पारदर्शी पाउच में ये सामग्री ले जा सकते हैं:

  • पारदर्शी स्केल
  • कंपास
  • डिवाइडर
  • प्रोटेक्टर
  • पेंसिल
  • इरेजर
  • शार्पनर
  • ग्राफ सामग्री

दूसरे छात्र से सामान लेना भी प्रतिबंधित रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular