“बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद राज्यवासियों पर बना रहे”- मुख्यमंत्री
Highlights :
▪ महाशिवरात्रि पर CM हेमन्त सोरेन पहुंचे रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर
▪ पारंपरिक विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की
▪ राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की
▪ राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
▪ “बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे” — मुख्यमंत्री
▪ हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन और जलाभिषेक के लिए
▪ शिव बारात आयोजन महासमिति ने CM का पारंपरिक स्वागत किया
▪ राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी कार्यक्रम में रहीं मौजूद
▪ आयोजन समिति के सफल आयोजन की सराहना की गई

रांची : “बम-बम भोले… हर-हर महादेव…” के जयघोष से गूंजते माहौल के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा“आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे।”
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है और इस बार भी हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की तथा पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

परंपरानुसार हुआ स्वागत
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची की ओर से मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सांसद महुआ माजी ने भी दी शुभकामनाएं
इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि
- शिव बारात आयोजन समिति पिछले कई वर्षों से भव्य आयोजन करती आ रही है
- भगवान भोलेनाथ की कृपा समिति और रांची समेत पूरे झारखंडवासियों पर बनी रहे, यही कामना है
