Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भडीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में शोक सभा, स्व. नानक चंद...

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में शोक सभा, स्व. नानक चंद को दी गई श्रद्धांजलि

विशेष हवन, पुष्पांजलि और दो मिनट मौन रखकर किया स्मरण

Highlights

  • कडरू स्थित DAV स्कूल में शोक सभा
  • स्व. नानक चंद की स्मृति में आयोजन
  • विशेष हवन का हुआ आयोजन
  • चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि
  • दो मिनट का मौन रखा गया
  • शिक्षक व कर्मचारी रहे उपस्थित

विस्तार

रांची : डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल, कडरू (रांची) में डीएवी सीएमसी के माननीय कोषाध्यक्ष स्वर्गीय नानक चंद जी की स्मृति में विशेष हवन एवं शोक सभा का आयोजन किया गया।

पुष्पांजलि व मौन रख श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विद्यालय से रहा विशेष जुड़ाव

उल्लेखनीय है कि दिवंगत नानक चंद जी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची के मैनेजर भी रह चुके थे।

उनका निधन विगत 11 फरवरी को नई दिल्ली में हो गया था।

प्राचार्य ने किया स्मरण

विद्यालय के प्राचार्य एम. के. सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नानक चंद जी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के विद्वान थे तथा उन्हें झारखंड से विशेष लगाव था।

शिक्षक व कर्मचारी रहे मौजूद

शोक सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular