Wednesday, February 11, 2026
Homeखबर स्तम्भपीएम श्री स्कूल धनयडीह में ‘सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम’ का आयोजन

पीएम श्री स्कूल धनयडीह में ‘सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम’ का आयोजन

छात्र-छात्राओं ने नृत्य व नाट्य प्रस्तुति से बांधा समां, कला-संस्कृति के माध्यम से सर्वांगीण विकास पर जोर

Highlights

  • गिरिडीह के पीएम श्री स्कूल धनयडीह में कार्यक्रम
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर आयोजन
  • नृत्य, नाटक व कला प्रस्तुतियां
  • प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं की भागीदारी
  • शिक्षकों व बी.एड. प्रशिक्षुओं की सहभागिता
  • कला-संस्कृति के जरिए सर्वांगीण विकास पर फोकस

विस्तार

गिरिडीह : राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गिरिडीह के निर्देशानुसार जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को गिरिडीह प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह के नए प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कला-संस्कृति का हुआ शानदार प्रदर्शन

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विचार, परंपरा, कला, भाषा और मूल्यों के आदान-प्रदान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से

  • नृत्य प्रस्तुति
  • नाट्य कला प्रदर्शन

कर दर्शकों का मन मोह लिया।

शिक्षक व प्रशिक्षुओं की सहभागिता

विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ बी.एड. प्रशिक्षुओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।ज्ञात हो कि नोडल शिक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के कई छात्र-छात्राएं झारखंड राज्य स्तरीय सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभा चुके हैं।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस उत्साह से वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, उसी लगन से पठन-पाठन में भी आगे बढ़ें।

संयुक्त संचालन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिखा कुमारी एवं सोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

इन विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

अर्चना कुमारी,ज्योति कुमारी,हिमांशु कुमार,पूजा कुमारी,पायल कुमारी,उपासना कुमारी,आराधना कुमारी,महिमा कुमारी,नेहा कुमारी,राखी कुमारी सहित कई छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

आयोजन में रहा इनका योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल शिक्षक संजीव कुमार,शिखा कुमारी,सोनी कुमारी,राहिल मेरी हांसदा,सुनीता कुमारी,
प्रमिला कुमारी,रीता मिश्रा,दिगंबर प्रसाद वर्मा,तथा बी.एड. प्रशिक्षु नेहा कुमारी, सद्दाम हुसैन, सागर कुमार, सुधांशु बेसरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular