Saturday, February 7, 2026
Homeखबर स्तम्भनिर्माणाधीन भवन से युवक का शव बरामद, हत्या का खुलासा-दो आरोपी हिरासत...

निर्माणाधीन भवन से युवक का शव बरामद, हत्या का खुलासा-दो आरोपी हिरासत में

पुंदाग ओपी क्षेत्र के अनसूल अपार्टमेंट के पास मिली लाश, प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश में हत्या का आरोप

Highlights

  • निर्माणाधीन भवन से युवक का शव मिलने से सनसनी
  • मृतक की पहचान वसीम मंसूरी के रूप में
  • 2 फरवरी से था लापता
  • हत्या का मामला दर्ज, SIT गठित
  • प्रेम प्रसंग और रंजिश में हत्या की आशंका
  • दो आरोपी हिरासत में, हथियार बरामद

विस्तार

रांची :पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित अनसूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन भवन से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उसी अपार्टमेंट में पेंट-पुट्टी का काम करने वाले वसीम मंसूरी के रूप में हुई है, जो 2 फरवरी से लापता था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज

इस संबंध में मृतक के पिता जसीम मंसूरी ने थाना में लिखित आवेदन देकर वसीम के साथ काम करने वाले साहिद असारी, दिलशाद तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामला जगन्नाथपुर (पुंदाग ओपी) थाना कांड संख्या 24/28, दिनांक 04 फरवरी 2026 के तहत
धारा 103(1) / 238 / 3(5) BNS में दर्ज किया गया है।

विशेष अनुसंधान टीम गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में, डीएसपी हटिया की अगुवाई में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की गई।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में हत्या का खुलासा

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी साहिद असारी ने बताया कि उसका मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था।
कुछ दिन पूर्व दोनों के मिलने के दौरान वसीम और उसके परिजनों ने साहिद की पिटाई की थी तथा जान से मारने की धमकी दी थी।

इसी रंजिश में साहिद ने अपने साथी मुसरफ के साथ मिलकर 2 फरवरी को वसीम को काम के बहाने निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बुलाया। वहां

  • चाकू
  • डंडे

से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

शव छिपाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की नीयत से निर्माणाधीन भवन के लिफ्ट शाफ्ट के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया, ताकि घटना का खुलासा न हो सके।

हथियार और साक्ष्य बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त

  • खून लगा चाकू
  • डंडा
  • खून सने कपड़े
  • दो मोबाइल फोन

बरामद कर लिए हैं।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular