Wednesday, April 22, 2026
Homeखबर स्तम्भसोनाहातू के लापता युवक के परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो, 6...

सोनाहातू के लापता युवक के परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो, 6 दिनों से नहीं लगा सुराग

26 दिन के नवजात का पिता हरिहर महतो लापता, परिवार सदमे में-पुलिस से तेज कार्रवाई की मांग

Highlights

  • सोनाहातू के डोमाडीह गांव निवासी हरिहर महतो लापता
  • 31 जनवरी की शाम से परिवार से संपर्क टूट गया
  • 3 फरवरी को सोनाहातू थाना में दर्ज हुई शिकायत
  • झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता ने की मुलाकात
  • पुलिस से त्वरित खोजबीन की मांग
  • नवजात बेटे और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

विस्तार

रांची :सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत अंतर्गत डोमाडीह गांव निवासी हरिहर महतो (25 वर्ष) पिछले छह दिनों से लापता हैं। वे सोहन लाल महतो के पुत्र बताए जा रहे हैं। युवक के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है और प्रशासन से जल्द पता लगाने की गुहार लगा रहा है।

31 जनवरी से लापता

परिजनों के अनुसार हरिहर महतो 31 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6 बजे घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।अंततः 3 फरवरी 2026 को सोनाहातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

देवेंद्र नाथ महतो ने की परिवार से मुलाकात

मामले की सूचना मिलने पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

थाना पहुंचकर लिया अपडेट

देवेंद्र नाथ महतो ने सोनाहातू थाना पहुंचकर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप से मुलाकात की और खोजबीन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित और गंभीर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता के आधार पर युवक की तलाश तेज करने का आग्रह किया।

परिवार की स्थिति बेहद दयनीय

बताया जा रहा है कि लापता हरिहर महतो का 26 दिन का नवजात पुत्र है। पिता के अचानक लापता हो जाने से पत्नी और माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार मानसिक और भावनात्मक संकट से गुजर रहा है।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

देवेंद्र नाथ महतो ने प्रशासन से अपील की है कि मामले में शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ित परिवार को राहत और न्याय मिल सके।थाना में वार्ता के दौरान अर्जुन महतो, अशोक महतो, प्रदीप महतो सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular