जनसंपर्क अभियान में नागरिकों और व्यापारियों से किया सीधा संवाद, विकास और स्वच्छता को बताया प्राथमिकता
Highlights
- झरिया के कोइरीबांध गुरुद्वारा क्षेत्र में अमित अग्रवाल का जोरदार जनसंपर्क
- स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से की सीधी बातचीत
- विकास, स्वच्छता और यातायात सुधार को बताया चुनावी एजेंडा
- बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता रहे मौजूद
विस्तार
झरिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर झरिया में सियासी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में रविवार शाम महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने झरिया के कोइरीबांध गुरुद्वारा के समीप तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अमित अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के क्रम में बाजार और आसपास के इलाकों में चुनावी माहौल पूरी तरह जीवंत नजर आया।
अमित अग्रवाल ने कहा कि शहर का समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाएं, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और यातायात सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि महापौर बनने के बाद वे झरिया सहित पूरे नगर क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ कार्य करेंगे।
जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में चुनावी उत्साह और भी बढ़ गया।
