पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बना चर्चा का केंद्र, अमित अग्रवाल को विशेष निमंत्रण
Highlights
- हीरापुर हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
- कलश यात्रा, विधि-विधान से पूजा और विशाल भंडारे का आयोजन
- पूरा बाजार भक्तिमय माहौल में डूबेगा
- व्यवसायियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
- महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल को विशेष आमंत्रण
- आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश

विस्तार
धनबाद : हीरापुर बाजार जल्द ही ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के गगनभेदी जयकारों से गूंजने वाला है। हीरापुर व्यवसाय समिति की ओर से स्थानीय हनुमान मंदिर में प्रभु श्री हनुमान जी की प्रतिमा की पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस महाआयोजन को लेकर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में अभी से उत्साह का माहौल है।
समिति की ओर से बताया गया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान पूरा हीरापुर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा।
आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा आयोजन
हीरापुर व्यवसाय समिति के सदस्यों का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक बनेगा। बाजार के व्यवसायियों के साथ-साथ आम श्रद्धालुओं में भी इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
अमित अग्रवाल को विशेष आमंत्रण
इस पावन अवसर पर महापौर प्रत्याशी अमित अग्रवाल को भी ससम्मान आमंत्रित किया गया है। उनके आमंत्रण के बाद यह आयोजन सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
भंडारे में महाप्रसाद, श्रद्धालुओं से अपील
समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लें, पूजा में सहभागी बनें और महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।
