गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में नामांकन का सिलसिला जारी, प्रखंड परिसर में दिखी राजनीतिक सरगर्मी
Highlights
- नगर निकाय आम चुनाव के नामांकन का तीसरा दिन
- गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में कई प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
- वार्ड 01, 14, 24, 31 और 33 से नामांकन
- समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशी
- सदर प्रखंड परिसर में दिनभर रही हलचल
विस्तार
गिरिडीह : नगर निकाय आम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी रहा। विभिन्न वार्डों से उम्मीदवारों ने अपने-अपने निर्वाचित पदाधिकारियों के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया।
किन वार्डों से हुआ नामांकन
जानकारी के अनुसार
- वार्ड संख्या 01 से अनिल राम ने निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के समक्ष नामांकन किया।
- वार्ड संख्या 14 से नीलम झा ने संबंधित अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया।
- वार्ड संख्या 24 से नूरुल होदा ने कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद सिंह के समक्ष नामांकन किया।
- वार्ड संख्या 31 से सरिता चौरसिया एवं
- वार्ड संख्या 33 से नूरजहां खातून ने दंडाधिकारी अमरेंद्र डांग के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया।
समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशी
नामांकन से पूर्व सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सदर प्रखंड परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान प्रखंड परिसर में दिनभर राजनीतिक सरगर्मी और चहल-पहल बनी रही।
