मोराबादी स्थित बापू वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया माल्यार्पण
Highlights
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि मनाई गई
- रांची के मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया माल्यार्पण
- ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे और सांसद महुआ मांझी भी रहीं मौजूद
- राज्यपाल ने गांधी के आदर्शों को आज भी प्रासंगिक बताया
विस्तार
रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज रांची के मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे और सांसद महुआ मांझी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक–राज्यपाल
इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे।उन्होंने कहा कि गांधी जी के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
राज्यपाल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने दिशोम गुरु को सम्मान देने का काम किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री का झारखंड से विशेष लगाव है।
गांधी के विचारों को अपनाने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के गांधीवादी सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

