उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, तीन नगर निकायों में होंगे चुनाव
Highlights
- गिरिडीह जिले के तीन नगर निकायों में 23 फरवरी 2026 को मतदान
- 27 फरवरी 2026 को मतगणना और परिणाम
- मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक
- इस बार नोटा का विकल्प नहीं
- चुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई आदर्श आचार संहिता
- 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया
- गिरिडीह नगर निगम में मेयर पद SC के लिए आरक्षित

विस्तार
गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव की तैयारी
गिरिडीह : झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। गिरिडीह जिले के तीन नगर निकायों के लिए 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
चुनाव कार्यक्रम
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि
- 28 जनवरी 2026: चुनाव अधिसूचना जारी
- 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026: नामांकन
- 23 फरवरी 2026: मतदान (सुबह 7 से शाम 5 बजे)
- 27 फरवरी 2026: मतगणना
पूरी चुनावी प्रक्रिया 28 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक संपन्न कराई जाएगी।
बैलेट पेपर से चुनाव, नोटा नहीं
उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा और इस चुनाव में नोटा का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
मतदाता और वार्ड की स्थिति
उपायुक्त ने बताया कि
- बड़की सरैया नगर पंचायत
- कुल वार्ड: 12
- कुल मतदाता: 14,436
- धनवार नगर पंचायत
- कुल वार्ड: 11
- कुल मतदाता: 12,396
- गिरिडीह नगर निगम
- कुल वार्ड: 36
- कुल मतदाता: 1,50,992
आरक्षण की स्थिति
- गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित
- बड़की सरैया और धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद महिला (अनारक्षित) के लिए आरक्षित
ब्रेज गृह और मतगणना स्थल
उपायुक्त ने बताया कि ब्रेज गृह और मतगणना स्थल के रूप में कृषि उत्पादन बाजार समिति को चिन्हित किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि निर्भीक और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिले में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। साथ ही लंबित वारंटियों की धरपकड़ के लिए संबंधित थानों को निर्देश दिए गए हैं।
प्रेस वार्ता में मौजूद अधिकारी
प्रेस वार्ता में डीडीसी स्मिता कुमारी, एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, उप निर्वाचन पदाधिकारी रनथू महतो, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
