Monday, January 26, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू...

गिरिडीह में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया झंडोतोलन

झंडा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह, परेड, झांकियां और देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा गिरिडीह

Highlights

  • गिरिडीह में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह झंडा मैदान में आयोजित
  • नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
  • पुलिस बल, छात्र-छात्राओं और NCC कैडेट्स की आकर्षक परेड
  • विभिन्न विभागों की झांकियां, बाल विवाह पर आधारित झांकी को सराहना
  • तिरंगा रंग के गुब्बारे छोड़कर दिया प्रगति का संदेश
  • उत्कृष्ट झांकियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

विस्तार

झंडा मैदान में भव्य आयोजन

गिरिडीह-  गिरिडीह में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय का मुख्य समारोह शहर के ऐतिहासिक झंडा मैदान में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू रहे।

परेड और झंडोतोलन

झंडा मैदान में कार्यक्रम के लिए मंच को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रातः 8:50 बजे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आगमन हुआ। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

परेड में जिले के पुलिस बल, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और NCC कैडेट्स ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके उपरांत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

झांकियों ने बटोरा ध्यान

झंडोतोलन के बाद विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनमें बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर आधारित झांकी को विशेष सराहना मिली।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने एक साथ तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे आकाश की ओर छोड़े। इसके माध्यम से देश की निरंतर प्रगति का संदेश दिया गया।

उत्कृष्ट झांकियों को पुरस्कार

उत्कृष्ट झांकियों की प्रस्तुति के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, एएसपी सुरजीत कुमार, डीडीसी स्मृति कुमारी, एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular