देशभर के परीक्षा केंद्रों पर NTA करा रहा है जेईई मेन सेशन-1, लाखों अभ्यर्थी हुए शामिल
Highlights
- JEE Main 2026 Session-1 की शुरुआत 21 जनवरी 2026 से
- परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित
- पेपर-1 (B.E./B.Tech) दो शिफ्टों में, पेपर-2 (B.Arch/B.Planning) एक शिफ्ट में
- MCQ और न्यूमेरिकल दोनों सेक्शन में निगेटिव मार्किंग लागू
- परीक्षा केंद्र पर सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा नियम
- परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड जमा करना अनिवार्य
विस्तार
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2026 Session-1 परीक्षा की शुरुआत आज, 21 जनवरी 2026 से हो गई है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें लाखों छात्र इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हिस्सा ले रहे हैं।
एनटीए के अनुसार, जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा को दो अलग-अलग पेपर में बांटा गया है—पेपर-1 (B.E./B.Tech) और पेपर-2 (B.Arch/B.Planning)।
JEE Main 2026 Session-1: परीक्षा शेड्यूल
JEE Main 2026: पेपर-1 की मार्किंग स्कीम
सेक्शन A (MCQ)
- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 20-20 प्रश्न
- प्रत्येक सही उत्तर: 4 अंक
- गलत उत्तर पर: 1 अंक की निगेटिव मार्किंग
सेक्शन B (Numerical Value Questions)
- हर विषय से 5 प्रश्न (सभी अनिवार्य)
- उत्तर न्यूमेरिकल वैल्यू में भरना होगा
- निकटतम पूर्णांक (Nearest Integer) में राउंड ऑफ जरूरी
- प्रत्येक सही उत्तर: 4 अंक
- गलत उत्तर पर: 1 अंक की कटौती
एप्टीट्यूड टेस्ट (Paper-2 के लिए)
- कुल 50 प्रश्न
- प्रत्येक प्रश्न: 4 अंक
- गलत उत्तर पर: 1 अंक की निगेटिव मार्किंग
परीक्षा के दिन जरूरी गाइडलाइन
साथ ले जाने वाली अनिवार्य चीजें
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- एडमिट कार्ड पर लगी फोटो के साथ 2 अतिरिक्त फोटो
- अटेंडेंस शीट के लिए पासपोर्ट साइज फोटो
- एक वैध ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र
परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित सामान
मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, कैमरा, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, कागज, स्टेशनरी, पढ़ाई का कोई भी मटीरियल, खाना-पानी और सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
ड्रेस कोड को लेकर सख्ती
- हल्के और सादे कपड़े पहनना अनिवार्य
- मोटे सोल वाले जूते-चप्पल की अनुमति नहीं
- धातु की एक्सेसरीज (अंगूठी, कंगन, झुमके) न पहनें
- स्कार्फ पहनने की अनुमति नहीं
डायबिटिक छात्रों को विशेष छूट
डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट, फल (केला, सेब, संतरा) और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई है।
हालांकि चॉकलेट, कैंडी या किसी भी प्रकार का पैक्ड फूड प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षा के बाद अहम निर्देश
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में बने ड्रॉप बॉक्स में जमा करना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड जमा नहीं करने की स्थिति में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

