Saturday, February 14, 2026
Homeक्राइमचतरा की संधरी घाटी में यूपी की महिला पर्यटक को हार्ट अटैक,...

चतरा की संधरी घाटी में यूपी की महिला पर्यटक को हार्ट अटैक, मौके पर मौत, गया जी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं में मातम

आगरा की राधा अग्रवाल तीर्थयात्रा पर निकली थीं; संधरी घाटी में अचानक सीने में दर्द, बस में ही टूट गई सांसें

Highlights :

  • चतरा जिले की संधरी घाटी में महिला पर्यटक की मौत

  • आगरा (UP) की रहने वाली थीं राधा अग्रवाल

  • गंगासागर से ओडिशा होकर गया जी दर्शन को जा रहा था दल

  • बस में अचानक सीने में दर्द—हार्ट अटैक से मौत

  • सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

  • चतरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी

  • साथी यात्रियों में मातम और दहशत

विस्तार

चतरा(Chatra)- धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के एक समूह के लिए सफर उस समय मातम में बदल गया, जब चतरा जिले की संधरी घाटी में एक महिला पर्यटक को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राधा अग्रवाल, निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

 

कैसे हुआ हादसा? विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक

  • तीर्थयात्रियों का दल गंगासागर से होकर ओडिशा मार्ग होते हुए गया जी जा रहा था।

  • रात करीब यात्रा के दौरान बस जैसे ही संधरी घाटी के पास पहुंची,
    राधा अग्रवाल को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ।

  • कुछ ही मिनटों में उनकी हालत बिगड़ने लगी।

  • साथी यात्रियों ने प्राथमिक सहारा देने की कोशिश की,
    लेकिन मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं।

घटना इतनी अचानक हुई कि बस में सवार अन्य लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की। सूचना मिलते ही:

  • सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

  • शव को कब्जे में लेकर रात में ही चतरा सदर अस्पताल के सुरक्षित गृह में रखा गया

  • गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू की गई

  • पुलिस ने मृतका के परिवार को आगरा में सूचना दे दी

साथी यात्रियों की आंखें नम। राधा अग्रवाल की साथी राजकुमारी देवी ने नम आंखों से बताया- “राधा दीदी हमारे साथ हमेशा धार्मिक यात्राओं पर जाती थीं। यह हमारी 6वीं या 7वीं यात्रा थी। गंगासागर के दर्शन के बाद हम सब बहुत खुश थे… पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।”

बस में यात्रा कर रहे कुक गोपाल सिंह ने भी बताया—

“राधा जी बिल्कुल सामान्य थीं। अचानक दर्द की शिकायत की और कुछ ही मिनट में उनकी हालत गंभीर हो गई। हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।”

यात्रा में छाया सन्नाटा

भजन-कीर्तन के बीच शुरू हुई यात्रा अब पूरी तरह गमगीन है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि राधा अग्रवाल के जाने से यात्रा दल सदमे में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular