पुल संख्या 115 में तकनीकी खराबी, राजधानी एक्सप्रेस का बदला मार्ग
Highlights
- नागजुआ–लोहरदगा के बीच कोयल नदी पुल में दरार
- पुल संख्या 115 के पिलर 4 और 5 के बीच आई तकनीकी खामी
- रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग बदला
- रांची–सासाराम और सासाराम–रांची एक्सप्रेस रद्द
- कई MEMU पैसेंजर ट्रेनों का आंशिक समापन
- नगजुआ–लोहरदगा और नगजुआ–टोरी रेल परिचालन स्थगित
- यात्रियों को असुविधा, रेलवे ने जारी की सूचना
विस्तार
कोयल नदी पुल में दरार, रेलवे सतर्क
रांची रेल मंडल अंतर्गत रांची–लोहरदगा–टोरी रेलखंड पर स्थित कोयल नदी के पुल संख्या 115 में तकनीकी खराबी सामने आई है। नागजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच स्थित इस पुल के पिलर संख्या 4 और 5 के मध्य दरार पाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।
राजधानी एक्सप्रेस का बदला मार्ग
ट्रेन संख्या 12453 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज 04 जनवरी 2026 को अपने निर्धारित मार्ग रांची–लोहरदगा–टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची–टाटीसिलवे–मेसरा–बरकाकाना–टोरी होकर चलाई गई।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस परिवर्तित मार्ग में टोरी स्टेशन पर ठहराव भी दिया गया है।
ये ट्रेनें रहीं पूरी तरह रद्द
रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी
- 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस
05 जनवरी से 07 जनवरी 2026 तक रांची से रद्द - 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस
06 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक सासाराम से रद्द
MEMU पैसेंजर ट्रेनों का आंशिक समापन
तकनीकी कारणों से कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है
05 से 07 जनवरी 2026 तक
- 68017/68018 रांची–लोहरदगा–रांची MEMU
- 68027/68028 रांची–टोरी–रांची MEMU
इन ट्रेनों का समापन/प्रारंभ नगजुआ स्टेशन से होगा
नगजुआ–लोहरदगा और नगजुआ–टोरी खंड में परिचालन रद्द
04 से 07 जनवरी 2026 तक
- 68039/68040 रांची–लोहरदगा–रांची MEMU
- 68037/68038 रांची–लोहरदगा–रांची MEMU
लोहरदगा के स्थान पर नगजुआ स्टेशन से आंशिक समापन
नगजुआ–लोहरदगा–नगजुआ के बीच रेल परिचालन रद्द
यात्रियों से सतर्कता की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। पुल की मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद आगे की सूचना जारी की जाएगी।
