Friday, March 6, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में दो दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता “आजा नचले” का भव्य शुभारंभ

गिरिडीह में दो दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता “आजा नचले” का भव्य शुभारंभ

नगर भवन में 23–24 दिसंबर को हो रहा आयोजन, देशभर के कलाकार ले रहे हैं हिस्सा

Highlights

  • गिरिडीह में “आजा नचले” राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
  • द रंग संस्था द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम
  • आसाम, महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात समेत कई राज्यों के प्रतिभागी शामिल
  • जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला सहित अतिथियों ने किया उद्घाटन
  • क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक और मॉडर्न ग्रुप में होगा चयन

गिरिडीह की सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द रंग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता आजा नचले का शुभारंभ मंगलवार को गिरिडीह नगर भवन में हुआ। यह प्रतियोगिता 23 और 24 दिसंबर को आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, रेड क्रॉस चेयरमेन अरविंद कुमार, रवि राज, मुकेश आनंद एवं रामजी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन के बाद मंच पर एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।

प्रतियोगिता में आसाम, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और झारखंड सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का दूसरा दिन भी रोमांचक रहने वाला है, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी अपनी नृत्य क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, निर्णायक मंडली द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक और मॉडर्न ग्रुप श्रेणियों में विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की जाएगी। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष श्रुति सिन्हा, सचिव पुरुषोत्तम कुमार दास सहित द रंग के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। यह आयोजन गिरिडीह में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular