सरकार ने समय की मांग की, मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई स्थगित की
हाइलाइट्स:
- PESA नियमावली से जुड़ा मामला झारखंड हाईकोर्ट में सूचीबद्ध
• मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई सुनवाई
• राज्य सरकार ने तैयारी के लिए समय मांगा
• अगली सुनवाई की तिथि 13 जनवरी 2026 तय
• सुनवाई के दौरान सचिव मनोज कुमार सशरीर रहे मौजूद
विस्तार :
पेसा (PESA) नियमावली से जुड़े मामले में आज झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से समय की मांग किए जाने पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित कर दी।
अदालत की कार्यवाही के दौरान राज्य सरकार की ओर से सचिव मनोज कुमार सशरीर उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार का पक्ष रखा। उल्लेखनीय है कि PESA नियमावली से संबंधित यह मामला आदिवासी बहुल क्षेत्रों में ग्रामसभा के अधिकारों, स्वशासन और प्रशासनिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर लंबे समय से कानूनी और राजनीतिक चर्चा चल रही है।
