Sunday, April 26, 2026
Homeखबर स्तम्भEpstein Files पर दुनिया की नजरें, ट्रंप बोले– अमेरिका की सफलता से...

Epstein Files पर दुनिया की नजरें, ट्रंप बोले– अमेरिका की सफलता से ध्यान भटकाने की साजिश

एपस्टीन फाइल्स के जारी होते ही अमेरिकी राजनीति में मचा भूचाल, डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

Highlights:

  • Epstein Files को लेकर अमेरिकी सियासत में उथल-पुथल
    • ट्रंप बोले– रिपब्लिकन पार्टी की सफलता से ध्यान भटकाने की कोशिश
    • कई लोग अनजाने में एपस्टीन से मिले, छवि खराब होने का खतरा
    • बिल क्लिंटन की तस्वीरों पर ट्रंप की टिप्पणी
    • 2019 में जेल में हुई थी जेफरी एपस्टीन की मौत
    • Epstein Files आज भी दुनिया के लिए रहस्य

विस्तार :

Epstein Files फिर सुर्खियों में

कुख्यात अमेरिकी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी Epstein Files एक बार फिर पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बन गई हैं। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा फाइल्स को सार्वजनिक किए जाने के बाद अमेरिका की राजनीति में भूचाल आ गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस पर निगाहें टिकी हैं। इस पर पहली बार ट्रंप का प्रतिक्रिया आया है।

ट्रंप का बड़ा बयान

एपस्टीन फाइल्स को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह पूरा विवाद अमेरिका की प्रगति और रिपब्लिकन पार्टी की उपलब्धियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए खड़ा किया गया है। ट्रंप ने कहा, “एपस्टीन पर हंगामा मचाने का सीधा मकसद यही है कि लोग अमेरिका के विकास में रिपब्लिकन पार्टी की सफलता को नजरअंदाज करें।”

अनजाने में मिले लोग, छवि खराब होने का डर

डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, कई लोग ऐसे हैं जो अनजाने में जेफरी एपस्टीन से मिले थे और उन्हें उसके काले कारनामों की कोई जानकारी नहीं थी। अगर Epstein Files में सभी नाम और तस्वीरें सार्वजनिक होती हैं, तो इससे कई निर्दोष लोगों की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

बिल क्लिंटन की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया

Epstein Files के पहले बैच में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो गई। इस पर ट्रंप ने कहा, “मुझे बिल क्लिंटन बहुत पसंद हैं। मेरे उनसे हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं। मुझे Epstein Files में उनकी तस्वीरें देखना बिल्कुल पसंद नहीं आया। वैसे उसमें मेरी भी तस्वीरें हैं।” ट्रंप ने यह भी कहा कि एपस्टीन के संपर्क में कई बड़े और प्रभावशाली लोग रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सभी उसके अपराधों में शामिल थे।

‘कई लोग बेगुनाह हैं’

ट्रंप ने कहा कि Epstein Files में कई ऐसे लोगों की तस्वीरें और नाम हैं, जिनका एपस्टीन के अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था। सिर्फ तस्वीरें जारी होने से कई लोग नाराज हैं, क्योंकि इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जेफरी एपस्टीन की रहस्यमयी मौत

जेफरी एपस्टीन अमेरिका के सबसे अमीर और प्रभावशाली लोगों में गिना जाता था। उस पर नाबालिगों की यौन तस्करी के गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया। हालांकि, आज भी Epstein Files और उसकी मौत से जुड़े कई सवाल अनसुलझे हैं।

दुनिया के लिए अब भी रहस्य

Epstein Files को लेकर हर नए खुलासे के साथ सियासी विवाद और गहराता जा रहा है। यह मामला न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के लिए आज भी एक बड़ा रहस्य बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular