Sunday, April 26, 2026
Homeखबर स्तम्भसिडनी के बोंडी बीच पर संदिग्ध सामूहिक गोलीबारी, दहशत में लोग; पुलिस...

सिडनी के बोंडी बीच पर संदिग्ध सामूहिक गोलीबारी, दहशत में लोग; पुलिस ने इलाके को घेरा

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मशहूर बोंडी बीच पर फायरिंग की सूचना के बाद हड़कंप, पुलिस जांच जारी

Highlights:

  • सिडनी के बोंडी बीच पर संदिग्ध सामूहिक गोलीबारी की घटना
  • कई राउंड गोलियां चलने से बीच पर मची अफरा-तफरी
  • पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की
  • सोशल मीडिया पर गोलीबारी के वीडियो वायरल
  • अभी तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं

विस्तार:

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित मशहूर बोंडी बीच पर रविवार को संदिग्ध सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद बीच पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में कई राउंड गोलियां चलने की सूचना मिली है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और सुरक्षा के मद्देनज़र मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे बोंडी बीच और आसपास के इलाकों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने बताया कि बोंडी बीच पर गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं।

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बीच से भागते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज और पुलिस सायरन सुनाई दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्पष्ट किया है कि वह इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सका है। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ वीडियो में काले कपड़े पहने दो संदिग्ध लोगों को बीच के पास एक पुल के आसपास गोलीबारी करते देखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब एक दर्जन गोलियों की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular