Monday, June 22, 2026
Homeक्राइमरांची में ब्राउन शुगर गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 33 ग्राम नशा, 5.82...

रांची में ब्राउन शुगर गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 33 ग्राम नशा, 5.82 लाख कैश और लग्जरी वाहन बरामद

सुखदेवनगर में रातभर चली पुलिस की छापामारी, चार तस्कर गिरफ्तार — पैंट की जेब और बिस्तर से मिली ब्राउन शुगर और कैश

Highlights :

  • रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नशा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई
  • रातभर चले अभियान में चार आरोपी गिरफ्तार
  • 33.18 ग्राम ब्राउन शुगर और 5.82 लाख रुपये कैश बरामद
  • एक स्कॉर्पियो और स्कूटी भी जब्त
  • ब्राउन शुगर सासाराम से लाकर रांची में होती थी सप्लाई
  • मुख्य संचालक: अनिकेत उर्फ सिनु, उसकी पत्नी अनीशा, अमित सोनी और सोनू
  • आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज
  • कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी प्रकाश सोय ने किया

विस्तार- 

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार की रात करीब 10 बजे मिली गुप्त सूचना के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने रातभर अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में

  • अनिकेत कुमार उर्फ सिनु
  • उसकी पत्नी अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु
  • अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी
  • सोनू कुमार के नाम शामिल हैं।

पहली छापेमारी : अमित सोनी के घर से 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

सबसे पहले टीम कुम्हार टोली, चूना भट्ठा स्थित अमित सोनी के घर पहुंची। जांच के दौरान कपड़ों के बीच छिपाकर रखी 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पूछताछ में अमित ने स्वीकार किया कि वह सासाराम के शाहिद नामक सप्लायर से माल लाकर रांची में ऊंचे दाम पर बेचता है।

दूसरी छापेमारी : रात ढाई बजे सिनु के घर रेड

अमित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम रात लगभग 2:30 बजे अखिल मेमोरियल स्कूल गली, रातू रोड स्थित अनिकेत उर्फ सिनु के घर पहुंची। यहाँ से…

  • अनिकेत की पैंट से 10.20 ग्राम ब्राउन शुगर
  • सोनू की पैंट से 240 ग्राम ब्राउन शुगर (नोट: यह मात्रा पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट में जोड़ी है)
    बरामद की गई।

बिस्तर से मिली 5.82 लाख की नकदी

घर की तलाशी के दौरान अनिकेत की पत्नी अनीशा कुमारी भी पकड़ी गई। महिला पुलिस द्वारा रोकने पर भी वह सहयोग नहीं कर रही थी। बाद में बिस्तर हटाने पर ₹5,82,000 नकद बरामद किए गए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह रकम नशा बेचकर ही जमा की गई थी। तीनों पति-पत्नी और सोनू मिलकर ब्राउन शुगर की सप्लाई करते थे।

वाहन और नकदी जब्त

पुलिस ने मौके से

  • एक स्कॉर्पियो
  • एक स्कूटी भी जब्त की है। बरामद ब्राउन शुगर की कुल मात्रा 33.18 ग्राम है।

चारों आरोपी गिरफ्तार – NDPS एक्ट में केस दर्ज

रातभर चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर, सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या 647/25 दर्ज किया है। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराएँ लगाई गई हैं।अनिकेत और अमित दोनों के खिलाफ पहले से

  • लूट
  • मारपीट
  • छेड़खानी
  • और NDPS के केस दर्ज हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular