Saturday, March 7, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, हरिचक निवासी की...

गिरिडीह में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, हरिचक निवासी की मौके पर ही हुई मौत

सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा शव, पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुँची

हाइलाइट्स

  • गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र का मामला
  • युवक की पहचान हरिचक निवासी प्रकाश दास (30) के रूप में
  • रेलवे ट्रैक के पास मिला क्षत-विक्षत शव
  • ग्रामीणों की सूचना पर पचंबा थाना पुलिस पहुँची
  • परिजनों में मचा कोहराम, कारण स्पष्ट नहीं

गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना हरिचक इलाके की है। सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए बाहर निकले तो उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान हरिचक निवासी 30 वर्षीय प्रकाश दास, पिता टुपलाल दास, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उन्हें सुबह ग्रामीणों ने खबर दी कि रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा है। परिवार के सदस्य सुमित कुमार दास ने बताया कि वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे और देखा कि प्रकाश दास की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या, हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular