Saturday, February 21, 2026
Homeक्राइमरांची: मां दुर्गा मंदिर में चोरी, चोर ने पहले प्रणाम किया, फिर...

रांची: मां दुर्गा मंदिर में चोरी, चोर ने पहले प्रणाम किया, फिर आभूषण लेकर फरार

सीसीटीवी में कैद हुई घटना — आरोपी ने बदस्तूर पूजा कर चुराए आभूषण

Highlights

रांची के दलादली ओपी क्षेत्र में मां दुर्गा मंदिर से चोरी
चोर ने पहले प्रतिमा को प्रणाम किया, फिर आभूषण उतारे
घटना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद
प्रबंधन ने प्राथमिकी दर्ज कराई
पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विस्तार 

रांची। राजधानी के दलादली ओपी क्षेत्र में स्थित मां दुर्गा मंदिर में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने बीती रात मंदिर में प्रवेश कर सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और फिर पूरी शांति से प्रतिमा पर चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण उतार लिए।

यह पूरा प्रकरण मंदिर की सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें चोर को आराम से घटना को अंजाम देते देखा जा सकता है।

सुबह पूजा के समय मंदिर प्रबंधन की नजर जब प्रतिमा के आभूषणों पर पड़ी तो वे गायब पाए गए। इसके बाद तत्काल दलादली ओपी में इसकी सूचना दी गई और प्राथमिकी दर्ज कराई गई। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा और चोरी किए गए आभूषण बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular