Saturday, February 21, 2026
Homeक्राइमगोवा क्लब हादसा: झारखंड के तीन युवकों के शव रांची पहुंचा, परिजनों...

गोवा क्लब हादसा: झारखंड के तीन युवकों के शव रांची पहुंचा, परिजनों में मातम

गोवा रेस्टोरेंट-नाइट क्लब आगजरनी में झारखंड के 3 श्रमिकों की मौत, आज सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचा शव

Highlights:

  • गोवा नाइट क्लब आग हादसे में झारखंड के 3 युवा मजदूरों की मौत
  • सभी नौकरी के लिए गोवा गए थे
  • आज सुबह शव रांची एयरपोर्ट पहुंचे, परिजन फूट-फूट कर रोए
  • मृतक दो सगे भाई रांची लापुंग से और एक युवक खूंटी कर्रा से
  • परिजनों ने प्रशासन से मदद और मुआवजे की मांग की

विस्तार

रविवार देर रात उत्तर गोवा के एक नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। हादसे में झारखंड के तीन युवा प्रवासी श्रमिकों की मौत हुई, जिनके शव सोमवार सुबह रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर परिजनों का जमावड़ा लगा रहा, जहां शव आते ही चीख-पुकार मच गई।

मृत की पहचान

मृतक तीनों युवक—

  • प्रदीप महतो (24)
  • विनोद महतो (22) — दोनों भाई, पिता धनेश्वर महतो, रांची के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के निवासी
  • मोहित मुंडा (22) — पिता एतवा मुंडा, खूंटी जिले कर्रा के गोविंदपुर गांव के रहने वाले

तीनों नौकरी करने गोवा गए थे।

परिवार को हादसे की सूचना 3 बजे मिली

प्रदीप और विनोद के बड़े भाई फागू महतो (32) ने बताया कि उन्हें रविवार तड़के करीब 3 बजे गोवा में रहने वाले रिश्तेदार के फोन से दोनों भाइयों की मौत की खबर मिली। उन्होंने कहा, “मैंने अपने दोनों भाइयों को खो दिया। मेरे पिता सदमे में हैं।”

परिवार आर्थिक रूप से निर्भर था

फागू महतो ने बताया कि दोनों भाई हर महीने परिवार को करीब 30,000 रुपये भेजते थे। उपार्जन करने वाले बेटे खो देने से परिवार की आय का बड़ा सहारा चला गया। खूंटी कर्रा निवासी मोहित मुंडा के परिवार को भी फोन से ही उसकी मौत की खबर मिली।

सिलिंडर फटने से लगी आग, कई लोग फंस गए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्लब में अचानक गैस सिलिंडर फटने से आग फैल गई। धुआं भर गया और लोग बाहर नहीं निकल पाए।

  • विनोद महतो की मौत दम घुटने से हुई
  • प्रदीप और मोहित सहित कई लोग आग की लपटों में झुलस गए
    हादसे में कुल 23 से 25 लोगों की मौत हुई, जिनमें कर्मचारी, पर्यटक और झारखंड के तीन युवा शामिल थे।

प्रशासन ने संपर्क किया, लेकिन परिजन शिकायतें भी कर रहे

रांची स्थित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों से संपर्क किया गया है और गोवा में नियोक्ताओं से समन्वय करने की कोशिश जारी है। हालांकि, प्रदीप और विनोद के भाई फागू ने कहा— “अब तक किसी अधिकारी या सरकारी प्रतिनिधि ने सीधे हमारी मदद नहीं की है।”

मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटनास्थल पहुंचे, निरीक्षण किया और मदद का आश्वासन दिया

रांची एयरपोर्ट पर विलाप करते परिजन

सोमवार सुबह तीनों युवकों के शव रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा रही, सभी सरकार से मुआवजा और न्याय की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular